By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कैबिनेट निर्णय: शोध प्रोत्साहन योजना के तहत शोधार्थियों को तीन वर्षों तक मिलेगी 3 हजार की मासिक फेलोशिप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कैबिनेट निर्णय: शोध प्रोत्साहन योजना के तहत शोधार्थियों को तीन वर्षों तक मिलेगी 3 हजार की मासिक फेलोशिप
himachal

कैबिनेट निर्णय: शोध प्रोत्साहन योजना के तहत शोधार्थियों को तीन वर्षों तक मिलेगी 3 हजार की मासिक फेलोशिप

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/05 at 1:22 PM
Share

भावना शर्मा, शिमला: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है । इस योजना के तहत शोधार्थियों को पंजीकरण की तिथि से तीन वर्षों तक 3000 रुपए मासिक फैलोशिप दी जाएगी। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए यह योजना आरंभ की गई है। बैठक में सोलन जिले की कृष्णगढ़ उप तहसील के तहत मंडेसर और ढकरियाना में दो नए पटवार सर्कल खोलने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने ऊना जिले की उप तहसील हरोली के तहत लालड़ी में नया पटवार वृत्त खोलने का भी निर्णय लिया है। वहीं
बैठक में हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के हथोल तथा टयालू में नए पटवार वृत्त खोलने का निर्णय लिया गया।

सुरेश भारद्वाज ने बताया कि बैठक में बिलासपुर जिले के झंडूता विधान सभा क्षेत्र के बल्हसीणा में नया डिग्री कालेज खोलने का निर्णय लिया। इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने के साथ-साथ 5 करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान करने को भी मंजूरी दी गई है। वहीं चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के मसरूंड में भी नया डिग्री कालेज खोलने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पदों के सृजन एवं भरने तथा पांच करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान करने का निर्णय भी लिया गया।
मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम नई दिल्ली के पक्ष में ब्लॉक सरकारी गारंटी 35 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये करने को स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 18 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के परिसर में पुलिस थाना बिलासपुर के तहत नई पुलिस चौकी स्थापित करने और इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 6 पदों के सृजन एवं भरने को सहमति प्रदान की।

बैठक में राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के मानदेय में प्रथम सितंबर, 2022 से प्रतिमाह 900 रुपए वृद्धि करने का निर्णय लिया गया, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात लगभग 510 एसपीओ को लाभ प्राप्त होगा। बैठक में सोलन नगर निगम क्षेत्र में बेतरतीब पार्किंग, वाहनों की भीड़ और ऑटोमोबाइल वर्कशॉप्स के कारण आने वाली विभिन्न समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सोलन में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है।

बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को मिलेगा 180 दिनों का अवकाश

सीसीएस (अवकाश) नियम, 1972 के नियम 43-बी को अपनाते हुए बच्चा गोद लेने वाली राज्य सरकार की नियमित महिला कर्मचारियों को 180 दिनों का बाल दत्तक ग्रहण अवकाश प्रदान करने की मंजूरी भी कैबिनेट में आज प्रदान की गई है।

इन स्कूलों को किया जाएगा स्तरोन्नत

मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के राजकीय उच्च विद्यालय खीणी, शाला निशार, शोध अधार और कांढा तथा बिलासपुर जिला के उच्च विद्यालय साई ब्राह्मणा, निहारखन वासला, भगेड़, पनेहड़ा और कल्लर तथा सोलन जिला के राजकीय उच्च विद्यालय भटोलीकलां को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त मंडी जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय ज्वालापुर, थाड़ी, खलबूट और डोभा तथा बिलासपुर जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिगथली, जामला, सवाना, सिदसूह, हरितल्यांगर, मंडयाली और भटेड़ तथा सोलन जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने तथा इन नव स्तरोन्नत विद्यालयों में विभिन्न श्रेणियों के 84 पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया है। बैठक में मंडी जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय बैला और चूरढ़ को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने तथा इनके लिए 16 पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया है। वहीं बिलासपुर जिला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमरोआ को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने व इसके लिए तीन पद सृजित कर भरने की भी स्वीकृति प्रदान की है।

यहां बनेंगे इंडोर स्टेडियम

मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला के नूरपुर में इंडोर स्टेडियम, मंडी जिला के जंजैहली स्टेडियम तथा शिमला जिला के खेल छात्रावास दत्तनगर/इंडोर स्टेडियम रामपुर में नव निर्मित खेल अधोसंरचना के संचालन के लिए 12 पदों पर कर्मियों की सेवाएं लेने को भी स्वीकृति प्रदान की है।

admin September 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रोटरी क्लब हमीरपुर ने शिक्षक दिवस पर वशिष्ठ महिला शिक्षिकाओं को दिया सम्मान
Next Article सेवानिवृत्त अध्यापक संघ की शाही मिष्ठान नाहन में हुई बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?