संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के धमेटा निवासी रीता गुलेरिया को प्रदेश सरकार ने महिला कल्याण बोर्ड का पदाधिकारी नियुक्त किया हैं, जिससे फतेहपुर में खुशी की लहर हैं। रीता गुलेरिया के पास मौजूदा समय में पार्टी में प्रदेश कांग्रेस सचिव का पद भी हैं,ऐसे में सुक्खू सरकार ने रीता को एक और बड़ी जिम्मेवारी दी हैं। रीता गुलेरिया ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व पार्टी हाई कमान का धन्यवाद करते हुए कहा की वे अपनी इस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगी।
हिमाचल में महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार की ओर से चलाई गई योजना का महिलाओं को पूरा लाभ मिले इसे सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार की ओर जोड़ा जाएगा ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सके। वहीं गावों में कम पढ़ी महिलाओं को सरकार की ओर से करवाए जा रहे टेक्निकल कोर्स करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा की में खुद समाज में महिलाओं को आगे लाने का काम कर रही हूं। अब इस अभियान को सरकार की योजनाओं के साथ प्रदेश भर में चलाया जाएगा ताकि प्रदेश की हर महिला अपने परिवार का पालन पोषण करने में सक्षम हो।
