संजु चौधरी, शिमला: शिमला में मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसा पेश आया हैं। इस सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत की भी सूचना मिली हैं। हादसा शाम 6:30 बजे पेश आया जब कार एचपी 52 बी 2530 स्नो व्यू के पास लुढ़क गई। कार में 2 लोग सवार थे। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया जहां एक ने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि तारा हॉल के समीप एक गाड़ी सड़क से नीचे लुढक गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी से दो युवक रोहित व विवेक को गंभीर हालत में आइजीएमसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रोहित 25 साल को मृत घोषित कर दिया जबकि विवेक की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
घायल युवक का इलाज किया जा रहा है जबकि मृतक रोहित का शव पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी शव गृह में रखा गया हैं। दोनों युवक सांगटी के रहने वाले हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं। आइजीएमसी में सीएमओ डॉ.सोमेश शर्मा ने मामले की पुस्टि की हैं।
