राकेश, ऊना: जिला ऊना के डिग्री कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यतिथि के रुप में शिरकत की। कॉलेज प्रशासन की तरफ से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य लोगों को सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में पहले भी बहुत सारा काम हुआ हैं। प्रदेश के दूरदराज दुर्गम इलाकों तक शिक्षा का अलख जग सके इसके लिए खासतौर पर वीरभद्र सिंह के समय में बहुत बड़ा काम हुआ हैं। अब हम क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करने जा रहे हैं और प्रदेश सरकार राजीव के नाम पर इंस्टिट्यूशन बनाने के लिए शुरुआत कर रहें हैं जिसके लिए जमीन तलाशी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का पहला बजट जब आएगा उसे सरकार का नजरिया साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भी इस कॉलेज से पढ़कर निकले हैं उन्होंने भी यहां पर शिक्षा ग्रहण की हैं। कॉलेज का विकास बहुत आगे तक बढ़ाहैं। उन्होंने कहा कि जब हम इस कॉलेज में पढ़ते थे तो उस समय इसकी डीएवी की पुरानी बिल्डिंग में चला करती थी। इस कॉलेज का बहुत विस्तार हुआ I
उन्होंने कहा की ऊना कॉलेज हमारे इलाके की शान हैं। यहां के बच्चों ने देश विदेशों में अपना नाम कमाया हैं। बहुत अच्छे टीचर यहां काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे ट्रांसफर की तरफ ना भागे। हमारा एजेंडा यह नहीं हैं। हमारा एजेंडा हैं की हम प्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन कैसे दे सके। यहां के स्टूडेंट्स का देश दुनिया में कैसे नाम हो। चाहे वह शिक्षा जगत हो खेल जगत हो या संगीत जगत से हो, इस पर हम फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कॉलेज उन्होंने देखा था उससे हटकर यह बहुत बड़ी विकास की यात्रा तय कर चुका हैं।
