By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मोदी कार्यकाल में बॉर्डर तक सुदृढ़ हुई सड़क और संचार सेवाएं: जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मोदी कार्यकाल में बॉर्डर तक सुदृढ़ हुई सड़क और संचार सेवाएं: जयराम ठाकुर
himachalpolitical

मोदी कार्यकाल में बॉर्डर तक सुदृढ़ हुई सड़क और संचार सेवाएं: जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/04/19 at 5:50 PM
Share

मंडी:चन्द्रिका(TSN)-पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में विकास की रफ्तार बढ़ाने का श्रेय केंद्र की भाजपा सरकार को ही जाता है.जबकि इतने वर्षों तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन प्रदेश विकास को हमेशा तरसता ही रहा। ये बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सराज,बल्ह और सदर मंडी में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान कही ।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार केंद्र में रही तो हिमाचल को विशेष आर्थिक पैकेज मिला और विकास कार्यों में कभी विराम नहीं लगा। इसके बाद यूपीए की दस वर्षों तक केंद्र में सरकार रही तो हिमाचल को छोटा राज्य बोलकर न केवल विकास में भेदभाव हुआ बल्कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाबजूद यहां के प्रमुख नेताओं को दिल्ली में मिलने तक का समय नहीं दिया जाता था।

जयराम ठाकुर ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ ऐसा कई बार हुआ है। यही नहीं उनके कार्यकाल में केवल एक बार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हिमाचल आए और वो भी केवल चुनावी जनसभा करने जबकि दूसरी ओर 2014 के बाद जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं.उन्होंने हिमाचल को अपना घर बताकर विकास में कोई कमी नहीं आने दी। इन दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंद्रह बार हिमाचल आए और पिछले पांच वर्ष के कार्यालय में ही नौ बार उन्होंने सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत की। आज हिमाचल में बात चाहे फोरलेन की हो या एम्स निर्माण की हो इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। उन्होंने न केवल अटल टनल रोहतांग का रिकार्ड समय में निर्माण पूरा करवाकर कबायली जिला लाहौल स्पीति को देश से 12 महीने यातायात से जोड़ने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है.वहीं अब आजादी के आठ दशकों बाद स्पीति के उस हिस्से में भी मोबाइल की घंटी बजा दी है.जहां इतने वर्षों तक केंद्र में राज करने वाली कांग्रेस संचार सेवा भी नहीं पहुंचा पाई थी।पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्पीति वासियों को बधाई देते हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि गत दिन स्पीति के गिउ गांव वासियों से प्रधानमंत्री ने मोबाइल पर बात कर अपनी विकास प्रतिबद्धता को दिखाया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास में हिमाचल के साथ भेदभाव किया है जबकि भाजपा सरकार जब भी केंद्र में आई तो बिना भेदभाव के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाया है।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika April 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी बोले…सुधीर शर्मा के झूठे बयानों से नहीं बदलने वाला धर्मशाला की जनता का मन
Next Article मुख्यमंत्री सुक्खु के बहाने इंद्र दत्त लखनपाल के उपर निशाना साध रहे राजेंद्र राणा -कांग्रेस अध्यक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?