धर्मशाला:राहुल चावला(TSN)-जिला मुख्यालय धर्मशाला में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विजय कर्ण इंद्र ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सुधीर शर्मा को पहली बार धर्मशाला से दी और चुनाव हारने के बाद भी दोबारा मौका दिया लेकिन पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों को किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा.उन्होंने सुधीर शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं कौन सा चश्मा सुधीर शर्मा ने लगाया है जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्य उन्हें नहीं दिख रहे.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब आपदा आई थी तब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी पूरी जमापूंजी दान कर दी थी।
विजय कर्ण इंद्र ने कहा कि इसके उल्ट भाजपा बागियों को हेलीकॉप्टर में घुमाती रही.जबकि आपदा के समय कोई सहायता नही दी.उन्होंने कहा कि इंद्रा गांधी प्यारी महिला सम्मान राशि के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग के पास जाकर रुकवाया इतना ही नहीं भाजपा द्वारा बीते दिनों धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटा सके.उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता हैं कि लोग अब सुधीर शर्मा के साथ नहीं है और आगामी उपचुनावों में धर्मशाला की जनता सुधीर शर्मा के साथ पूरा हिसाब करेगी.उन्होंने कहा कि पहले सुधीर शर्मा यह बताए कि भाजपा में क्यों शामिल नहीं हुए.
गोरखा समुदाय के सम्मान का हक दिलवाने के लिए होगा काम
विजय कर्ण इंद्र ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी हिमाचल में सत्ता में आती हैं तो गोरखा समुदाय के सम्मान के हक दिलवाने के लिए कार्य होगा.उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता सुधीर शर्मा की सच्चाई जानती है और अब बहकावे में नहीं आएगी.उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता भी अब यह जानना चाहती है कि आखिर किस लिए सुधीर शर्मा ने विधानसभा में क्रोस वोटिंग की और क्यों कांग्रेस पार्टी के साथ धोखा किया.उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा द्वारा आए दिन वीडियो रिलीज करके हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अनाप शनाप ब्यानबाजी की जा रही है लेकिन इस का सबक उपचुनावों में जनता सुधीर शर्मा की जरूर सिखाएगी।
