बीबीएन :जगत सिंह (TSN)-पिछले दिनों संसद में केंद्र सरकार द्वारा व्हीकल एक्ट में पेश किए गए कानून के विरोध में चालकों की हड़+ताल जारी है।इसका असर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में भी देखने को मिला है,क्योंकि टैंकर चालक और ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण ना तो बाहरी राज्य से सामान आ रहा है और न ही राज्यों में यहां से सप्लाई जा रही है । जिसके चलते अब सबसे बड़ा असर पेट्रोल और डीजल पर पड़ने लगा है ।
क्षेत्र के में जितने भी पेट्रोल पंप है,करीबन सभी पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो चुका है और बाहरी राज्यों से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई न आने के चलते लोगों को डीजल और पेट्रोल की कमी से दो-चार होना पड़ रहा है । जहां चालक अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हड़+ताल पर चले गए हैं और अपनी मांगों को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि इस हिट एंड रन के कानून को वापस लिया जाए । पहले की तरह जिस तरह कानून चल रहा था उसे चलने दिया जाना चाहिए और अब इसमें कानून के तहत कोई भी चालक 10 लाख रुपए का जुर्माना नहीं दे सकता और ना ही इसमें इतनी ज्यादा सालों की सजा होनी चाहिए । उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द इस काले कानून को वापस नहीं लिया तो वह एकत्रित होकर पूरे देश में उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होंगे।
