नाहन : देवेंद्र कुमार – पांवटा साहिब के तहत मालगी पंचायत में कल देर रात बादल फटने की घटना सामने आई है जिससे भारी नुकसान हुआ है । बादल फटने से सिरमौरी ताल गांव में नुकसान की खबर है यहां एक मकान पूरी तरह से तबाह हो गया और एक ही परिवार के 5 लोग लापता हो गए हैं ।
सूचना मिलते ही देर रात प्रशासन मौके पर पहुँचा और राहत बचाव कार्य शुरू किए ।पावटा के विधायक सुखराम चौधरी भी मौके पर पहुंचे । वही आज सुबह होते ही यहां पर लापता लोगों की तलाश करनी शुरू कर दी गई है।पावटा साहिब के एसडीएम गुंजित चीमा व स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए थे और राहत व बचाव कार्य जारी है । मौके पर लोगों ने यहां बादल फटने के बाद पैदा हुए हालात के बारे में जानकारी दी।लोगो ने बताया की मौके पर हालत खराब है और कई मकानों में पाने भर गया है
