अरविंदर सिंह, हमीरपुर: रोटरी क्लब हमीरपुर की ओर से रविवार को नव वर्ष 2022 -2023 का दूसरा अन्नपूर्णा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मरीजों व उनके साथ आए सहयोगियों को भोजन खिलाया गया। रोटरी क्लब वर्ष 2022- 2023 में प्रत्येक माह के 1 दिन इसी तरह राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अन्नपूर्णा दिवस का आयोजन करेगाl
इस अवसर पर क्लब के प्रधान रोटेरियन राकेश ठाकुर एवं सेक्रेटरी रोटेरियन भगवती प्रसाद शर्मा के साथ रोटेरियन डॉ. अजायब सिंह बनयाल, रोटेरियन मनजीत बनयाल, रोटेरियन राजेंद्र राजन, रोटेरियन अनिल कपिल और रोटेरियन रवि शर्मा साथ रहे।
रोटरी क्लब हमीरपुर के प्रधान रोटेरियन राकेश ठाकुर ने इस पुनीत कार्य में आर्थिक योगदान देने के लिए रोटेरियन अनिल कपिल, रोटेरियन मनजीत बनयाल, रोटेरियन अरविंद कटोच एवं रोटेरियन भगवती शर्मा ओर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए क्लब के सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया l
