बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -सदर पुलिस टीम ने जामली के पास लाखों का चिट्टे बरामद किया है। देर रात दो अलग-अलग मामलों में सदर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। एक मामले में 252 ग्राम व दूसरे मामले में 11. 42 ग्राम चिट्टे बरामद किया है। मार्केट में इस चिट्टे की कीमत करीब 1260000 तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सदर पुलिस की टीम इंस्पेक्टर भूपेंद्र की अगवाई में जामली के पास नाकाबंदी की थी । इस दौरान गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। बताया जा रहा है की चंडीगढ़ से आ रही सीटीयू ch नंबर बस को भी चेकिंग के लिए रोका गया और बस की चैकिंग की। इस दौरान बस में बैठा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और हड़बड़ाने लगा। जब उसकी चेकिंग की गई तो एक बैग बरामद हुआ। जब बैग को चेक किया गया तो उसमें भारी मात्रा में चिट्ठा पाया गया। पुलिस ने 252 ग्राम चिट्टे बरामद किया है। आरोपी युवक की पहचान शशि कुमार गांव बरमाणा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है। वहीं सदर पुलिस टीम ने दूसरे एक अन्य मामले में लग घाट में चिट्टे सहित युवक को पकड़ा है।
उधर, इस बारे में डीएसपी हेडक्वार्टर राज कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ी हुई है । नशे का कारोबार करने वाले को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। भारी मात्रा में चिट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है। वह कहां से लेकर आया था ओर कहां इसकी सप्लाई करने जा रहा था।
