संजु चौधरी, शिमला: चौथी राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव प्रतियोगिता के लिए युवाओं का चयन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। दिल्ली में 23 ओर 24 फरवरी को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए हिमाचल से तीन बच्चों का चयन राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के लिए होना हैं। जिला स्तर पर युवा संसद से दो-दो बच्चों का चयन हुआ ह जिनमें से तीन बच्चों का चयन अब राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाएगा।
इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश ने शिमला में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया। इस आयोजन में पूर्व सांसद और राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने प्रतिभागियों का मार्ग दर्शन किया।
सैमसन मसीह निदेशक नेहरू युवा केन्द्र संगठन हिमाचल प्रदेश ने बताया कि 2017 से युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें देश के युवाओं को संसद के अंदर बोलने का मौका दिया जा रहा हैं। हिमाचल प्रदेश से तीन बच्चों का चयन राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के लिए चयन होना है। जिला स्तर पर युवा संसद से दो दो बच्चों का चयन हुआ है जिनमें से तीन बच्चों का चयन किया जाएगा। सैमसन मसीह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बच्चो ने देश की संसद में पहले भी प्रदेश का नाम रोशन किया और आगे भी अच्छा परफॉर्म करेंगे।
