By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विदेश रोजगार के लिए सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था लागू, युवाओं को मिलेगी सरकारी संरक्षण: मंत्री प्रो. चंद्र कुमार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विदेश रोजगार के लिए सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था लागू, युवाओं को मिलेगी सरकारी संरक्षण: मंत्री प्रो. चंद्र कुमार
himachalNews

विदेश रोजगार के लिए सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था लागू, युवाओं को मिलेगी सरकारी संरक्षण: मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/16 at 4:04 PM
Share

Dharamshala, Rahul-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं की सुरक्षा और हितों को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि अब राज्य से विदेश जाने वाले युवाओं को पूरी तरह सरकारी निगरानी, पारदर्शी प्रक्रिया और केवल अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे युवाओं के साथ होने वाली धोखाधड़ी, ठगी और शोषण पर प्रभावी रोक लगेगी।

प्रो. चंद्र कुमार आईटीआई दाड़ी में आयोजित एक रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे। इस मेले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में डिलीवरी राइडर्स, वेयरहाउस हेल्पर्स और पिकर्स जैसे पदों के लिए युवाओं के साक्षात्कार आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपनी विदेश रोजगार नीति में व्यापक सुधार किए हैं, ताकि युवाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और भरोसेमंद रोजगार मिल सके।मंत्री ने कहा कि अब विदेश भेजने वाली एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल सरकारी माध्यमों और अधिकृत एजेंसियों के जरिए ही विदेश जाने की प्रक्रिया अपनाएं और अवैध एजेंटों के झांसे में न आएं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में 200 से अधिक युवाओं के साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है और योग्य उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना है और विदेश रोजगार के क्षेत्र में हिमाचल को एक भरोसेमंद मॉडल के रूप में स्थापित करना है।

TAGGED: Dharamshala rojgar mela
Chandrika December 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीटन में 3.69 करोड़ से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन
Next Article नशे के खिलाफ नूरपुर पुलिस की मुहिम, 21 पंचायतों में हुई विशेष बैठकें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?