योगेश शर्मा, सोलन: सोलन में नामी कंपनियों के नाम से बिकने वाले खाद्य पदार्थों की 10 सैंपल भी फेल हो गए हैं। जिन पदार्थों के सैंपल फेल हुए हैं उनमें देसी घी,गच्चक, बेसन, चाय ओर सब्जी जैसे पदार्थ शामिल हैं। सैंपल फेल होने के बाद अब लोगों को स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी हैं। यह सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिसंबर माह में भरे गए थे, जिसकी रिपोर्ट हाल ही में विभाग के पास पहुंची। रिपोर्ट में परीक्षण के लिए भेजे गए अधिकतर मसाले मिक्स ब्रांडेड और सब स्टेंडर्ड निकलें है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेज दिया हैं और जवाब मांगा गयाहैं। इसी के साथ एक माह में दुकानदारों को संबंधित खाद्य पदार्थों का बिल प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बिल प्रेषित न होने की स्थिति में और संतोषजनक उत्तर न आने पर विभाग इस मामले को एडीएम कोर्ट में रखेगा। हैरत की बात तो यह है कि नामी कंपनियों के खाद्य पदार्थों के सैंपल परीक्षण में खरे नहीं उतर रहे हैं।
सहायक आयुक्त जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन अरुण चौहान ने बताया कि जिला में दिसंबर माह में विभाग ने 39 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे। इनमें10 सैंपल की रिपोर्ट सही नहीं आई हैं। यह सैंपल परीक्षण में खरे नहीं उतरें हैं। संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेज दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि 30 दिन बाद नोटिस का जवाब न आने पर कार्रवाई की जाएगी। चौहान ने कहा कि जिला में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए विभाग की ओर से लगातार सैंपल भरे जा रहे हैं। इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी की जाएगी।
बता दें कि जिला में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने सोलन, कुमारहट्टी, बद्दी, नालागढ़ समेत अन्य जगहों से मसाले समेत दाल, रिफाइंड, घी, नमकीन समेत 39 सैंपल भरे थे। इसमें सब्जी मसाला (श्रीराम मदर चवाइस) मिक्स ब्रांडेड, चाय प्रीमिक्चर मिक्स ब्रांडेड, नमकीन सैविया मिक्स ब्रांडेड और सब-स्टेंर्डड, किसान बेसन मिक्स ब्रांडेड, कीचन किंग मसाला पाउडर मिक्स ब्रांडेड, गरम मसाला मिक्स ब्रांडेड, रिफाइंड सोयाबिन ऑइल (महान) मिक्स ब्रांडेड और सब-स्टेंर्डड, देसी घी (मिल्क मैजिक) मिक्स ब्रांडेड, महावीर गचक मिक्स ब्रांडेड, धूली मूंग दाल (कच्ची) सब-स्टेंर्डड निकली है,जिसे लेकर विभाग ने नोटिस जारी कर दिया हैं।
