योगेश शर्मा, सोलन: स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती है इसके उपलक्ष्य पर जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से गुरुवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध लेखन ओर समूह गान स्पर्धाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है।
ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सविन्द्र सिंह कायथ ने जानकारी देते हुए कहा कि ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जी की 160वीं जयंति के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन शहर के चिल्ड्रन पार्क में किया गया है।
सविंद्र सिंह ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए विषय ‘मुफ्त सुविधाएं क्या जनहित में हैं और निबंध लेखन प्रतियोगिता हेतु विषय ‘हिमाचल को केवल विकास नहीं सतत विकास की आवश्यकता हैं निर्धारित किया गयाहैं। चित्रकला प्रतियोगिता में विषय प्रतियोगिता स्थल पर ही दिया जाएगा ओर समूह गान प्रतियोगिता देश भक्ति व युवा प्रेरणा पर आधारित रहेगा।
उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 12 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जिसका आयोजन 19 जनवरी को ज़िला हमीरपुर में होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यही है कि युवा आगे आएं और एक मंच पर आकर अपनी बात को खुलकर सामने रख सके।
,
