संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर के तहसीलदार के रूप में आज संदीप कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। अपना कार्यकाल संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत ने कहा कि इस पद पर कार्य करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना उनके प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि लोगों के राजस्व सबंधी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना व लोगों को बेहतर राजस्व सुविधाए उपलब्ध करवाना भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नूरपुर प्रदेश की बड़ी तहसील है ओर वह यहां की राजस्व सबंधी समस्याएं जान कर उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे ताकि राजस्व सबंधी मामलों का समय पर निपटारा हो सके।
