सोलन : योगेश शर्मा – सोलन पहुंचे सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान को लेकर लगातार प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन भाजपा के लोग आपदा की घड़ी में भी राजनीति कर बयान बाजी कर रहे हैं। संजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा के लोगों को इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार से एक राहत पैकेज हिमाचल प्रदेश के लिए दिलवाना चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश का पुनर्निर्माण हो सके ।
संजय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नुकसान की भरपाई कर पाना मुश्किल है लेकिन जिस तरह से भाजपा के लोग यह दावा कर रहे हैं कि एक विशेष राहत पैकेज हिमाचल को दिया गया की वो पैकेज आपदा की घड़ी में वैसे भी हर प्रदेश को मिलता आया है लेकिन एक विशेष राहत पैकेज भाजपा के लोगों को केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के लिए लाना चाहिए। संजय अवस्थी ने इस दौरान प्रदेश में भाजपा संगठन में हुए बदलाव को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संगठन में बदलाव करना सभी दलों का अपना निर्णय होता है,लेकिन जिस तरह से कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की उसी तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी और इतिहास रचेगी। अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार सता सुख भोगने नही बल्कि लोगों की सेवा के लिए सता में आई है और इसको लेकर कार्य भी किया जा रहा है।
