राहुल चावला, धर्मशाला: ल+ड़ाई झग+ड़ा करने के आरोप में कांगड़ा कॉलेज के 16 विद्यार्थियों पर पुलिस ने ह+त्या के प्रयास का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई कांगड़ा के कॉलेज रोड पर दो छात्र गुटों में हुई खू+नी झड़+प के बाद की हैं। धर्मशाला एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा के कॉलेज रोड में युवाओं के दो गुटों के बीच हुई खू+नी झड़+प पहली बार ही नहीं बल्कि पिछले वर्ष दिसंबर में भी हुई थी। पुराना कांगड़ा में इन दोनों गुटों के बीच मार+पीट होती रहती हैं।
उन्होंने बताया कि दो गुटों में यह खू+नी झ+ड़प स्कूटी के आगे स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुई बहसबाजी के बाद हुई थी। दोनों गुटों की ओर से पुलिस में मा+मला दर्ज करवाया गया हैं। पुलिस ने मामले में अब सख्त कार्रवाई अमल में लाई हैं। पुराने मामलों को देखते हुए पुलिस भी अब इस मामले को देखते हुए ह+त्या के प्रयास करने की धारा सहित तीन मामले दर्ज कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि मार+पीट मामले में जिन युवाओं के खिलाफ माम+ला दर्ज किया गया है उनके खिलाफ कांगड़ा बाजार और आसपास क्षेत्रों में रैश ड्राइविंग,मॉडिफाई बाइक साइलेंसर और हुटरबाजी करने के भी आरोप हैं। इन मामलों में आरोपी युवाओं के शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं जिस पर कार्रवाई की जा रही हैं।
