By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जसवां-परागपुर से चुनावी मैदान ने उतरे संजय पराशर, 65 पन्नों का विजन डॉक्यूमेंट किया जारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > जसवां-परागपुर से चुनावी मैदान ने उतरे संजय पराशर, 65 पन्नों का विजन डॉक्यूमेंट किया जारी
electionhimachalpolitical

जसवां-परागपुर से चुनावी मैदान ने उतरे संजय पराशर, 65 पन्नों का विजन डॉक्यूमेंट किया जारी

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/10/01 at 5:39 PM
Share

विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से कैप्टन संजय पराशर ने चुनावी हुंकार भर दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह आम जनता के कहने पर यह चुनाव लड़ने जा रहे है। आज शनिवार को परागपुर के नक्की मैदान में संजय पराशर ने एक रैली का आयोजन किया,जिसमें उन्होंने जसवां परागपुर क्षेत्र से उनको मिलने वाले समर्थन का प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों समर्थकों की उपस्थिति में पराशर ने जसवां-परागपुर क्षेत्र के लिए 65 पन्नों का विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया।

अपने इस विजन डॉक्यूमेंट में संजय पराशर ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, नारी सशक्तीकरण, गरीबी उन्मूलन, पारदर्शी प्रशासन, कृषि व पशु पालन और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी है। इसी का जिक्र करते हुए संजय पराशर ने जनसमर्थन रैली में कहा कि अगर उन्हें क्षेत्र की जनता विधायक बनाती है तो उन्हें मिलने वाले वेतन व भत्ते क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन पर खर्च किए जाएंगे और वह एक रूपया घर लेकर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका एक ही मकसद जनता की सेवा करना है।

पराशर ने कहा कि उनके लिए राजनीति का अर्थ करियर बनाने, निजी आवश्यकताओं की पूर्ति करने, प्रभुत्व और प्रभाव कायम करने की बजाय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का साथ देना है। अपने विजन के बारे में जिक्र करते हुए संजय ने कहा कि जसवां-परागपुर क्षेत्र के वासियों के लिए वह चौबीस घंटे कार्य करने वाले विधायक सेवा केंद्र को खाेलेंगे। इस केंद्र के माध्यम से हर समस्या के समाधान के लिए जबावदेही सुनिश्चित की जाएगी और समयबद्ध होकर क्षेत्रवासियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। जसवां-परागपुर क्षेत्र में आवास योजना के तहत अगले पांच वर्ष में 2500 गरीब परिवारों के मकानों के निर्माण में सहयोग दिया जाएगा।

पराशर ने कहा कि उन्होंने हर वर्ष क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए 5000 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही क्षेत्र की सभी पंचायतोें में ई-सेवा केंद्र खोले जाएंग, जिसमें सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। जसवां-परागपुर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने का भी सपना देखा है। विजन डॉक्यूमेंट में क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलना, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ष 800 किलोमीटर सड़कों के निमार्ण की भी बात कही गई है। नारी सशक्तीकरण को लेकर पराशर के विजन में महिलाओं के 300 सेल्फ हेल्फ ग्रुप्स को काम दिलवाना, विधवा महिलाओं को 30 दिन के भीतर पेंशन लगवाना और विधवा पेंशन को प्रति माह 3000 रूपए करने के लिए विधानसभा में चर्चा करने के प्रमुख बिंदु हैं।

इसके साथ ही क्षेत्र के 258 गांवों में हर वर्ष तीन लाख सैनेटरी पैड्स का नि:शुल्क वितरण करने का वादा भी किया गया है। जसवां-परागपुर के गांवों में इन्डोर व आउटडारे स्टेडियम के निर्माण का जिक्र भी विजन डॉक्यूमेंट में शामिल है। जसवां-परागपुर के प्रमुख तीर्थ स्थल कालेश्वर महादेव की दिशा व दशा बदलने के लिए मेगा प्रोजेक्ट तैयार करना और इस स्थान के विश्वस्तरीय ढांचागत विकास की गारंटी पराशर की ओर से दी गई है। इसके साथ ही किसानों के हित में जसवां-परागपुर में दो किसान संवाद केंद्र खोलना और गौ अभ्यारण खोलने के बारे में जिक्र विजन डॉक्यूमेंट में है। पेयजल की समस्या से निपटने के लिए पराशर ने बड़ा वादा करते हुए कहा कि अगर तीन दिनों तक किसी बस्ती में नलों से पानी नहीं आता है, तो उनके द्वारा अगले दिन नि:शुल्क पेयजल के टैंकर भेजे जाएंगे।

इस कार्यक्रम में संजय ने कहा कि जसवां विधानसभा क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि पढ़े लिखे युवा बेरोजगार युवकों को घर द्वार पर ही नौकरियां मिल सकें। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जसवां विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चाें के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और आम जनता को पारदर्शी प्रशासन से हर समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

admin October 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश की रीढ़ हैं कर्मचारी, उनकी हर मांग को पूरा किया गया: अविनाश राय खन्ना
Next Article फ्लॉप साबित हुई कैप्टन संजय पराशर की जनसमर्थन रैली, चुनावों में जनता देगी जवाब: राजेश पराशर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों की हुई जीत – जयराम ठाकुर

Ago

मेडिकल -नॉन मेडिकल 12वीं पास अविवाहित युवक-युवतियों को डॉ रेड्डी लैबोरेट्रीज दे रहा रोजगार

Ago

गलत खानपान से बढ़ रहीं बीमारियां, आरोग्य भारती देशभर में नियुक्त करेगी ‘आरोग्य मित्र’

Ago

नशा तस्करी पर नूरपुर पुलिस का शिकंजा, तीन मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?