Una, Rakesh (TSN)-भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर शिक्षा नीति को लेकर तीखा हमला बोला है। ऊना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सत्ती ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार बिना ठोस होमवर्क और स्पष्ट नीति के स्कूलों का विलय कर रही है।
सत्ती ने कहा कि सरकार बिना किसी योजना के शिक्षकों का ट्रांसफर दूरदराज़ क्षेत्रों में कर रही है, जिससे न केवल अध्यापक बल्कि विद्यार्थी और अभिभावक भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया को मनमाना और अव्यवस्थित बताते हुए सुक्खू सरकार पर “नीति विहीन फैसले” लेने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, “बिना आधार और नीति के स्कूलों का मर्जर और शिक्षकों का ट्रांसफर पूरी तरह से तानाशाहीपूर्ण निर्णय हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा।”
