By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सतपाल सिंह सत्ती ने बनगढ़ में 40 लाख से निर्मित संपर्क सड़क मार्ग का किया लोकार्पण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > सतपाल सिंह सत्ती ने बनगढ़ में 40 लाख से निर्मित संपर्क सड़क मार्ग का किया लोकार्पण
himachalpoliticalpolitical

सतपाल सिंह सत्ती ने बनगढ़ में 40 लाख से निर्मित संपर्क सड़क मार्ग का किया लोकार्पण

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/21 at 4:13 PM
Share

राकेश, ऊना: ग्राम पंचायत बनगढ़ में 40 लाख की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग सच्चा टिल्ला देली वाला का लोकार्पण आज छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने किया । सीमेंट-कंक्रीट से यह बहुत ही भव्य मार्ग तैयार किया गया है जिससे यहां मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। ऊंचाई पर स्थित मंदिर से बहुत ही मनोरम दृश्य दिखाई देता है जहां से ऊना सहित भाखड़ा क्षेत्र का नजारा देखने को मिलता है।

इस मौके पर सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार का लक्ष्य प्रत्येक घर को पक्के रास्ते के साथ जोड़ना है और सरकार निरंतर इसी दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार की ओर से सड़कों के निर्माण व रख-रखाव पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत सभी ग्रामीण सड़कों को डबल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ही 9.49 लाख रुपए से फतेवाल पुल से लिंक रोड बनाया गया है। साथ ही 14.50 लाख रुपए की लागत से बनगढ़ पंचायत को लबाणा बस्ती से जोड़ने के लिए मार्ग का निर्माण प्रगति पर है जबकि 11.94 लाख से माढू राम के घर तक लिंक रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नाबार्ड की मदद से 3.45 करोड़ व्यय कर बनगढ़ नंगड़ा घलौर चौक वाया मोरबढ़ रोड के सुधारीकरण का कार्य जारी है, जिसे बहुत जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फतेवाल में 71.48 लाख रुपए से बनगढ़-फतेवाल सड़क की टारिंग की गई है, जबकि 2.43 करोड़ की लागत से आईआरबी बनगढ़ के क्वार्टर बनाए गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में 42.71 लाख रुपए से दो नए क्लास रूम तैयार किए गए हैं, जिससे बच्चों को सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि 8.55 करोड़ से संतोषगढ़ आईटीआई तथा 4.34 करोड़ रुपए से बसदेहड़ा में 30 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।

TAGGED: Satpal Singh Satti
admin September 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article टोमेटो फ्लू की रोकथाम के लिए सोलन का अस्पताल तैयार
Next Article प्रदेश में लंपी वायरस से हालात खराब, सुध नहीं ले रही सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंगला स्कूल को मिलेगा नया तीन मंजिला भवन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रखी 73.64 लाख की परियोजना की आधारशिला

Ago

रजनी पाटिल के शिक्षा बोर्ड दौरे को लेकर भाजपा की टिपण्णी गैर जरुरी 

Ago

देहरा-हरिपुर मार्ग पर पुल में फंसा क्रेन लदा ट्राला, रातभर यातायात रहा ठप

Ago

रिवैल्यूएशन फीस वृद्धि और छात्रों की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का अगस्त में चरणबद्ध प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?