राकेश, ऊना: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में और राहुल गांधी को समर्थन देने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश में सत्याग्रह शुरू किया हैं। इसी के तहत बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के समर्थन में सत्याग्रह किया। इस कार्यक्रम में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा व जिला के तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कांग्रेस की माने तो आज सच्चाई की आवाज को दबाया जा रहा हैं। आज कांग्रेस पार्टी की नहीं बल्कि एक ऐसी विचार धारा को खत्म करने के लिए जिस विचार धारा ने देश को आजाद करवाया उस विचारधारा को खत्म करने के लिए बीजेपी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। उन्होंने कहा यूपी में जिस प्रकार एक नेता के बेटे की ओर से किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाई गई और वहां पर कई लोगों की मौत हो गई। आज वह अपराध करने वाले लोग बाहर घूम रहे हैं लेकिन एक व्यक्ति जो सच्चाई और कांग्रेस की विचारधारा की लड़ाई लड़ रहा है उस विचारधारा को खत्म करने के लिए हथकंडे भाजपा की ओर से अपनाए जा रहे हैं।
सतपाल रायजादा ने कहा की ऊना जिला से कांग्रेस से जुड़े लोग इस विचार धारा की लड़ाई के लिए एक साथ मिलकर राहुल गांधी के साथ खड़े हैं और इस लड़ाई के लिए हमें आगे जहां तक भी जाना पड़े हम राहुल गांधी के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा की राहुल गांधी गरीबों की आवाज संसद में उठाते रहे हैं लेकिन मोदी सरकार विरोधियों को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर विरोधियों को डराया धमकाया जा रहा हैं। संसद में अगर राहुल गांधी की ओर से कोई सवाल उठाया जाता है तो उनकी आवाज को दबा दिया जाता हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता तक को रद्द कर दिया जाता हैं। राहुल गांधी की ओर से गरीब और देश हित के लिए आवाज उठाई जाती है लेकिन उस आवाज को भी दबाने की कोशिश की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एसबीआई और एलआईसी का करोड़ों रुपया डूब गया हैं, लेकिन मोदी सरकार इस पर कोई अपना जवाब नहीं दे रही हैं। इन तमाम मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस प्रदर्शन कर रही हैं और कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं और खड़ेरहेगी।
