By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में भगवान भोलेनाथ का एक ऐसा भी मंदिर है, जहां अर्पित कि जाती है सिगरेट…
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में भगवान भोलेनाथ का एक ऐसा भी मंदिर है, जहां अर्पित कि जाती है सिगरेट…
himachalReligion

हिमाचल में भगवान भोलेनाथ का एक ऐसा भी मंदिर है, जहां अर्पित कि जाती है सिगरेट…

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/04/19 at 9:19 PM
Share

चंद्रिका – यूं तो भोले बाबा को बिलव पत्र, भाँग, बेर, फल व फूल, दूध अर्पित किया जाता है, लेकिन आप एक ऐसे मंदिर के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे, क्यूंकि यहां शिवलिंग पर सिगरेट चढ़ाई जाती है । जी हाँ हिमाचल प्रदेश में भगवान भोलेनाथ का एक ऐसा भी मंदिर है, जहां शिवलिंग पर सिगरेट चढ़ाई जाती है । सुनने में ये अजीब लग सकता है लेकिन हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की में स्थित लुटरू महादेव मंदिर में सदियों से शिवलिंग को सिगरेट पिलाई जाती है ।

शिवलिंग पर जगह- जगह बने हैं गड्ढे

लुटरू महादेव मंदिर में भोले बाबा को सिगरेट अर्पित करने का किस्सा किसी रहस्य से कम नहीं है । इस मंदिर का शिवलिंग भी अपने आप में बेहद अनोखा है । मंदिर में मौजूद शिवलिंग पर जगह- जगह गड्ढे बने हैं और इन्हीं गड्ढों में लोग सिगरेट को फंसा देते हैं । इसे श्रद्धा कहें या अन्धविश्वास, अर्की का लुटरू महादेव मंदिर इस अनोखी मान्यता के लिए जाना जाता है ।बताया जाता है कि जब भगवान शिव को सिगरेट अर्पित की जाती है, तो वह अपने आप ही सुलगने लगती है और इससे निकलने वाला धुआं देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान शिन उसे पी रहे हैं। भगवन शिव के इस अद्भुत आश्चर्यचकित करने बाले दृश्य को देखने के लिए यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। माना जाता है कि यहां सिगरेट चढ़ाने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है।

बाघल रियासत के राजा को दिया था आदेश

इस मंदिर को सन 1621 में बनवाया गया था । इस मंदिर के निर्माण के पीछे ऐसी मान्यता है कि बाघल रियासत के तत्कालीन राजा को सपने में दर्शन देकर भगवान शिव ने ही मंदिर बनाने का आदेश दिया था । लुटरू महादेव मंदिर से जुड़ी एक मान्यता यह भी है कि भगवान शिव ने अपना काफी समय इस गुफा में गुज़ारा था ।उन्होंने इस गुफा का इस्तेमाल घर की तरह किया था ।

ये भी है यहां कि एक अन्य मान्यता

गुफा की छत में परतदार चट्टानों के रूप में भिन्न-भिन्न लम्बाईयों के छोटे-बड़े गाय के थनों के आकार के शिवलिंग दिखाई पड़ते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार इनसे दूध की धारा बहती थी वर्तमान में प्राकृतिक थनों से पानी की कुछ बून्दे टपकती रहती हैं ।

TAGGED: Himachal lutru mahadev temple
Chandrika April 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राहुल गांधी के सर्मथन में शुरू हुआ कांग्रेस का सत्याग्रह, ऊना में किया गया प्रदर्शन
Next Article लाहौल घाटी में बर्फबारी शुरू…. घाटी का तापमान हुआ कम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?