By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सराज घाटी में दो हफ्तों बाद खुले स्कूल, तीन छात्रों का अब भी पता नहीं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सराज घाटी में दो हफ्तों बाद खुले स्कूल, तीन छात्रों का अब भी पता नहीं
himachalNews

सराज घाटी में दो हफ्तों बाद खुले स्कूल, तीन छात्रों का अब भी पता नहीं

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/14 at 3:11 PM
Share

Mandi,Dharamveer-सराज विधानसभा क्षेत्र में 30 जून को आई भयंकर प्राकृतिक आपदा के बाद से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और इसी क्रम में 14 दिनों बाद सोमवार से स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को दोबारा खोला गया है।

घाटी के लगभग 100 स्कूलों में से 91 स्कूल फिर से चालू कर दिए गए हैं, जबकि 9 स्कूल अब भी गंभीर क्षति के चलते बंद हैं। स्कूल खुलने से बच्चों में उत्साह देखने को मिला, हालांकि स्कूलों की खस्ताहाल स्थिति देखकर दुख भी जताया गया।

 

जयराम ठाकुर ने पहुंचे बगस्याड़ स्कूल..छात्रों से की बात

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बगस्याड़ स्कूल पहुंचकर छात्रों से बातचीत की, उनका मनोबल बढ़ाया और पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपदा से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब समय है कि क्षेत्र मिलकर इस संकट से उबरे।शिक्षा खंड बगस्याड़ के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंद्र सिंह भारद्वाज ने बताया कि आपदा के दौरान सराज क्षेत्र के लामसाफड गांव से तीन स्कूली छात्र लापता हो गए हैं, जो अपने परिवार सहित मलबे में बह गए थे। अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बच्चों ने स्कूल खुलने पर खुशी जताई लेकिन साथ ही स्कूलों की जर्जर हालत को लेकर चिंता भी जाहिर की। छात्रा कृतिका और छात्र शशांक ठाकुर ने कहा कि वे पढ़ाई दोबारा शुरू कर खुश हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

बंद स्कूलों की सूची:
खबलेच, बखलवार, बन्याड़, निहरी सुनाह, भलवार, रूहाड़ा, भुलाह, लामसाफड और नरैणधार।

TAGGED: Mandi Saraj Schools
Chandrika July 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सावन के पहले सोमवार को बनोडे महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Next Article अनुराग ठाकुर ने NHAI अधिकारियो को दी चेतावनी..आपदा प्रभावितों को मदद का दिया आश्वासन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?