बद्दी/जगत सिंह: बद्दी मे युकां दून की बैठक युकां अध्यक्ष प्रज्वल गुप्ता की अध्यक्षता मे हुई जिसमे विशेष तौर पर भारतीय युवा कांग्रेस की महासचिव व प्रभारी जिला सोलन मंजू तोंगर जी उपस्थित रहीं। बैठक मे आगामी रणनीति के उपर विचार विमर्श हुआ व पार्टी के कार्यो को हर घर द्वार तक ले जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही भाजपा कार्यकाल मे हुए घोटालों को भी उजागर करने की बात हुई व बहुत से मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
जिसमें पूर्व प्रधान अच्छर पाल जी पार्षद सुरजीत चौधरी, पार्षद तरसेम चौधरी, युकां प्रदेश महासचिव सुभाष ठाकुर, इंचार्ज पराग गाबा, प्रदीप धीमान, केवल, हितेश, मनीष, राज कुमार, हेमराज, यशपाल, वरुण कालिया, अजय, मुश्ताक खान,पूजा, भारत भूषण, व बहुत से युवा साथी उपस्थित रहे।
