Hamirpur,Arvind Singh-कहते हैं शौक की कोई कीमत नहीं होती — और हमीरपुर के संजीव कुमार ने इस कहावत को हकीकत में बदल दिया। महज एक लाख रुपये की स्कूटी के लिए उन्होंने 14 लाख रुपये में वीआईपी नंबर HP 21C-0001 खरीद कर सबको चौंका दिया।
इस खास नंबर के लिए ऑनलाइन बोली में सिर्फ दो प्रतिभागी थे। एक अन्य बोलीदाता ने 13.5 लाख रुपये तक बोली लगाई, लेकिन संजीव कुमार की ऊंची बोली ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। यह वीआईपी नंबर परिवहन विभाग की ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत संजीव को मिला।संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें यूनिक और प्रीमियम नंबर प्लेट का शौक है। उन्होंने कहा, “शौक की कोई कीमत नहीं होती। यह नंबर मेरी नई स्कूटी की शान बढ़ाएगा।”इस खबर ने पूरे जिले में चर्चा का विषय बना दिया है — लोग हैरान हैं कि जब वाहन सामान्य है, तो उसकी नंबर प्लेट इतनी असाधारण क्यों?
