Mandi,Dharamveer(TSN)-फोन के माध्यम से एसडीएम पधर को जान से मारने की धमकी देने के आरोपों की पधर पुलिस को मिली शिकायत के 3 दिन बाद अजय ठाकुर ने मीडिया के समक्ष आकर अपना पक्ष रखा हैऔर एसडीएम पधर सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों पर कलाकारों के अपमान और शोषण का आरोप लगाया है।
अजय ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान पर जिला स्तरीय किसान मेला में प्रस्तुती को लेकर एसडीएम पधर से उनकी बात फोन के माध्यम से हुई थी।इस बातचीत के दौरान एसडीएम पधर सुरजीत सिंह को न तो उन्होंने कोई धमकी दी और न ही अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है।एसडीएम पधर की ओर से उनके साथ बत्तमीजी की पहल की गई और एसडीएम ने उन्हे अपने पद का धौंस भी दिखाया। एसडीएम के द्वारा उन्हें यहां कहा गया कि” तुने मुझे किस लिए फोन किया है” और कहा कि ” तेरे बाप के नौकर नहीं हूँ” ।अजय ने कहा कि वह स्पोट्स मैन सहित एक कलाकार है और पिछले कई सालों से योग,बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओं, नारी सशक्तिकरण, आत्मरक्षा के ऊपर विभिन्न मंचो पर अपनी प्रस्तुती देते हैं।
उच्च अधिकारियों सहित सीएम और पूर्व सीएम से ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
अजय ने बताया कि वे पिछले कई सालों से बच्चों को निशुल्क मार्शल आर्ट सीखा रहे हैं और विभिन्न मंचों पर बच्चों के साथ परफॉर्म भी करते हैं।उन्हें अपनी प्रस्तुती के लिए एक बार नहीं प्रदेश के विभिन्न हिसों में प्रशासनिक अधिकारियों की बत्तमीजी का शिकार होना पड़ा है।उनके साथ हिमाचल के बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों की बत्तमीजी,शोषण और अपमान का शिकार हुए हैं।ऐसे अधिकारियों के खिलाफ वे आने वाले समय में खुलकर बोलेंगे।अजय ने ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों सहित सीएम सुक्खू, पूर्व जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रनौत से कार्रवाई की मांग भी उठाई है।साथ ही कहा कि वे इस सारे प्रकरण पर एसडीएम से माफी मांगने के लिए तैयार है,लेकिन उनकी एक ही शर्त है कि एसडीएम भी उनके साथ किए बर्ताव के लिए माफी मांगे।
