Mandi,dharamveer(TSN)-सांसद बनने के बाद भी कंगना रनौत एक बार भी पीएम मोदी से मुलाकात नहीं कर पाई है,जबकि गायक दिलजीत दोसांझ के साथ पीएम मोदी ने दो घंटे तक मुलाकात की है।भाजपा नेता आज क्यों उनसे दूरी बना रहें है,इसका आत्मचिंतन बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद को स्वयं करना चाहिए।यह बात एपीएससी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सांसद कंगना को घेरते हुए कही।
एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कंगना को घेरा
संजीव गुलेरिया ने कहा कि अपने मंडी दौरे के दौरान कंगना हर मंच से पीएम मोदी का गुणगान करने के साथ कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहीं है.जबकि विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता उनके लिए सम्मानपूर्वक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।उनको यह ज्ञात होना चाहिए कि वह अब बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ एक सांसद भी है।उन्होंने कंगना को नसीहत देते हुए कहा कि एक सांसद को जनता के प्रति हीन भावना और नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। कंगना की इन हरकतों की वजह से आज इनके खुद के नेता भी इनसे दूरी बना रहे हैं और यही कारण है दिल्ली में भी वह अकेली सांसद हैं जिन्हें पीएम से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी करने से पूर्व तथ्यों को जांच ले कंगना
वहीं संजीव गुलेरिया ने कहा कि कंगना रनौत मंडी से पूर्व में सांसद रही प्रतिभा सिंह सहित अन्य कांग्रेसी से यहां के विकास को लेकर हिसाब मांग रही हैं।जबकि अपने करीब 1 साल के कार्यकाल में कंगना मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए सांसद निधि से एक पैसा भी खर्च नहीं कर सकी है।गूगल करने पर भी कंगना की सांसद निधि के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कंगना बॉलीवुड अभिनेत्री है और यहां आकर तथ्यहीन व अनाप शनाप बयानबाजी करने से पूर्व उन्हें मुंबई में सांसद की भाषा शैली और कार्यों की ट्रेनिंग लेने की आवश्यकता है। विक्रमादित्य चुनाव हारने के बाद भी लगातार मंडी की जनता के बीच बने हुए हैं,जबकि वह एक साल बाद जनता के बीच जा रही हैं।इस दौरान वह जनता के कार्यों को करने की बजाय उनका निरादर करने में लगी हुई है।आज उनके गृह हलके सरकाघाट की जनता भी उनके इस व्यवहार के कारण उनसे पूरी तरह से नाराज है।
