अनिल कुमार,किन्नौर: जिला किन्नौर के निगुलसारी में भूस्खलन वाले क्षेत्र में अब लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर रिटेनिंग वाल लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इस क्षेत्र में लगाकर होने वाले भूस्खलन की वजह से सड़क पर चलने वाले वाहनों और लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में यह कदम प्रशासन की ओर से उठाया जा रहा हैं। इस स्थान पर बीते वर्ष 11 अगस्त को दोपहर के समय कुछ वाहनों समेत एक एचआरटीसी की बस पहाड़ो से गिरे मलवे की चपेट में आई थी जिसके बाद दर्जनों लोगों ने इस घटना में अपनी जान गवांई थी।
वहीं प्रशासन की ओर से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन का काम शुरू किया था और 7 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम की ओर से लापता लोगों के शवों को बरामद किया गया था और इस घटना मे 28 लोगों की जान गई थी। वहीं इस जगह पर आजतक पहाड़ो से बारिश के दौरान भूस्खलन व पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी रहता हैं। ऐसे में डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश ने इस जगह पर NH-5 की दुरुस्ती, सुरक्षा दीवार व ऊपरी पहाड़ी जहां से भूस्खलन की शुरुआत हुई हैं वह्यन पर भी रिटेनिंग वाल व अन्य ट्रीटमेंट करने के लिए 17 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर दी हैं।
डीसी किन्नौर की तरफ से जारी इस नोटिफिकेशन में सुबह 6 बजे से सांय साढ़े 7 बजे तक निगुलसारी समीप पहाड़ो से मलवे को हटाना, NH-5 पर सुरक्षा दीवार लगाना, पहाड़ो पर गिरने वाले मलवे को हटाकर दीवारे लगाना जिसमें करीब ढाई महीने का समय लगेगा 17 जून तक इस जगह पर काम चलता रहेगा। कार्य के मध्य आधे से एक घंटे का समय वाहनों की आवाजाही के लिए रखा गया है ताकि लोगों को आवाजाही मे परेशानिया न हो।
डीसी किन्नौर की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में पर्यटकों व स्थानीय लोगों को प्रशासन के तय समय पर ही निगुलसारी समीप NH-5 पर सफर करने का आग्रह किया गया हैं ताकि निगुलसारी समीप वाहनों को बिना वजह ख़डी रहने की दिक्क़ते न आए और मौके पर काम कर रहे मजदूरों को भी परेशानियों का सामना न करना पड़े डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश ने ज़िला के लोगों व पर्यटकों से निगुलसारी समीप भूस्खलन वाले क्षेत्र में किए जा रहे जा रहे कार्यों के दौरान लोगों से सहयोग मांगा है ताकि कार्य में बाधा न आए।
