राहुल चावला,धर्मशाला:शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में मंगलवार को महाविद्यालय की शोध एवं विकास समिति की ओर से हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सहयोग से भारत में सतत विकास के लिए परिवर्तन विषय’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में वी. के. मट्टू पूर्व अध्यक्ष विज्ञान विभाग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला उपस्थित रहे ।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ताओं के रूप में डॉ.रोशन शर्मा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, प्रो. एस.एस. हुंडल पूर्व वनस्पति विभाग, अध्यक्ष पंजाब विश्वविद्यालय लुधियाना ओर प्रोफैसर अक्षय कुमार पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ उपस्थित रहेंगे, जबकि डॉ नीलम मट्टू, डॉ बी.एस. चौहान और डॉ. राजेश कुमार विशेष आमंत्रित वक्ता रहेंगे। संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए लगभग 50 शोधार्थी विभिन्न तकनीकी सत्रों में अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं।
राष्ट्रीय संगोष्ठी की संरक्षिका प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि जो भी हमारा विकास हो रहा है और विकास के लिए हम जो एक कीमत अदा कर रहे हैं उसके बारे में इस संगोष्ठी में यह मंथन किया जा रहा हैं। वहीं कैसे इस कीमत को कम किया जा सके और विकास की गति को बढ़ाया जा सके संगोष्ठी में कई तरह के विषयों को ध्यान में रखकर विचार विमर्श किया जाएगा ।
