By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक हुई संपन्न विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक हुई संपन्न विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा
himachalpolitical

ऊना में वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक हुई संपन्न विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2025/06/28 at 4:03 PM
Share

ऊना | जिला वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक शनिवार को नगर निगम की पार्क में स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में प्रधान जी.आर. वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष जी.आर.वर्मा ने कहा कि संघ द्वारा काफी लम्बे समय से क्षेत्रीय अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ और यूरोलॉजिस्ट चिकित्सक की मांग की जा रही है लेकिन इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके अलावा अस्पताल में एम.आर.आई. की सुविधा भी नहीं है जिससे वरिष्ठ नागरिकों को बाहर जाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हिम केयर की सुविधा वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान साबित हुई है लेकिन निजी अस्पताल में इसे बंद कर दिया गया है और सरकारी अस्पताल में चंडीगढ़ व टांडा को छोडक़र चिकित्सक नहीं है लेकिन वहां पर महीनों निकल जाते हैं लेकिन बारी नहीं आती। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि इस योजना को दोबारा चालू किया जाए।  उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त दांत लगाने की सुविधा तो है लेकिन एक डेंटल मशीन होने के चलते वर्षों तक नंबर नहीं आता।

वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 6 नवम्बर, 2024 को 70 वर्ष आयु के नागरिकों की घर द्वार पर उपचार करवाने की घोषणा की गई थी जिसका उन्होंने स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का घर द्वार पर उपचार तो दूर की बात अस्पताल में भी उनका उपचार प्राथमिकता के आधार पर नहीं होता। रेल किराए में भी वरिष्ठ नागरिकों को कुछ सहूलियत दी गई थी जिससे गरीब बुजुर्ग अपने तीर्थ स्थानों पर भ्रमण कर आते थे लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष से उसे सहूलियत को वापस ले लिया है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सहूलियत को शीघ्र लागू करें। सडक़ों पर हो रहे अतिक्रमण और बेतरतीब गाडिय़ों के खड़े रहने से बुजुर्गों सहित राहगीरों को चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की है। वहीं संघ ने सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं और आवारा कुत्तों के आतंक से वृद्ध काफी परेशान हैं। ये रास्ते में चल रहे बच्चों व वृद्धों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं।

इस समाधान को लेकर प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। इसके अलावा बसों में भी कुछ सीटें बुजुर्गों के लिए आरक्षित हैं परंतु वह उन्हें प्राप्त नहीं होती। उहोंने सरकार से इस पर भी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर रोड, नंगल रोड और बाजार में टॉयलेट बनाए जाने की मांग की है जिससे वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Karuna June 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, 18000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Next Article हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 पशु मित्रों की भर्ती, हर पंचायत में बनेगी आपदा प्रबंधन यूनिट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?