मंडी:परी शर्मा- वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम का आज करसोग के इमला विमला मोक्ष धाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया । जिनका शनिवार के दिन लगभग 81 वर्ष की आयु में आईजीएमसी शिमला में निधन हो गया था। पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को इमला विमला मोक्ष धाम में उनके बेटे कृष्ण राज देशराज और प्रदीप कुमार ने मुख अग्नि प्रदान की। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जहां परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं सुक्खू ने उनके साथ बिताए हर पल को याद भी किया।
पूर्व मंत्री मनसाराम की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए करसोग के न्यारा कलोनी स्थित उनके निवास स्थान में रखा गया था।प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने करसोग के गाव पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मनसा राम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुक्खू ने उनके साथ बिताए हर पल को किया याद
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मनसा राम वरिष्ठ मंत्री थे और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री वाईएस परमार की कैबिनेट में करसोग से सबसे युवा मंत्री के रुप में शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहां की मनसा राम ने मंत्री और विधायक के तौर पर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मनसा राम की कमी पार्टी को प्रदेश में हमेशा खलेगी ।मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे इनके साथ है बहुत घनिष्ठ संबंध थे ,और इन्होंने राजनीति में बहुत ही अच्छा समय बिताया है। मुख्यमंत्री ने कहा की पूर्व मंत्री मनसा राम हमेशा ही एक मार्गदर्शक के रूप में मुझसे मिलते थे और अपने समय की बातें मुझसे सांझा किया करते थे।उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी इनके परिवार के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री भी बच्चों के साथ बच्चे बनते हुए नजर आए
वहीं सुक्खू का वहां पहुंचते वक्त एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, सुक्खू जब मनसा राम के गांव में पहुंचे तो वहां लोग और बच्चे उन्हें देखने के लिए उमड पडें, और फिर क्या था मुख्यमंत्री भी बच्चों के साथ बच्चे बनते हुए नजर आए और उनके साथ फोटो लेते हुए भी दिखे ।
पूर्व मंत्री मंसाराम का राजकीय सम्मान के साथ इमला विमला मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। पूर्व मंत्री मंसाराम को जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर और डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर सहित हजारों लोगों ने विमला विमला मोक्ष धाम में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
