विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: जिला ऊना की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत खेवट बेहड़ में सोमवार को नाले में एक अज्ञात लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई हैं। यहां एक स्थानीय निवासी रोजमर्रा की तरह पशुओं को चारा लेने के लिए यहां आया था, तो करीब पौने 9 बजे के आसपास घास लेने के लिए सड़क के साथ लगते जंगल में उतरा तो उसने लड़की का शव देखा और तुरंत ऊपर को आ गया।
उसने घर पहुंच कर अपने भतीजे को सारी जानकारी दी। उसके बाद जोगिंद्र पाल के भतीजे ने1 इसकी जानकारी पंचायत उपप्रधान ओर पुलिस को फोन के माध्यम से दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त करने में जुट गई। शिनाख्त करते हुए लड़की का मोबाइल बरामद किया गया हैं। वहीं अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया हैं।
एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने बताया कि गांव के उप प्रधान ने शव मिलने की सूचना दी थी। टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया हैं ओर मौत के तथ्यों जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया हैं। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षत्रिय अस्पताल ऊना भेजा जाएगा। उसी के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हैं ओर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।
