राकेश,ऊना: जिला ऊना के पनोह गांव में मंगलवार सुबह ही एक बस हादसे का शिकार हो गई। धर्मशाला से चंडीगढ़ जा रही सीटीयू की बस सड़क पर अचानक पलट गई जिस कारण बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला के सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया हैं।
बस में सवार यात्रियों का कहना हैं कि जैसे ही बस ऊना के नजदीक पहुंची अचानक बस सड़क पर पलट गई जिस कारण बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं। उन्हें नहीं पता यह हादसा कैसे हो गया। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल दाखिल करवाया गया हैं जहां पर उनका इलाज चल रहा हैं। हादसे वाली जगह पर पुलिस पहुंच गई है और उन्होंने हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी हैं।
