संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): सेवा भारती हिमाचल प्रदेश की नूरपुर इकाई प्रदेश में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए काम कर रही हैं। सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र शर्मा ओर नूरपुर ईकाई जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल पठानिया की अध्यक्षता में नियागल पंचायत में आपदा प्रभावित परिवार की बेटी की शादी में मदद की पहल की। सेवा भारती की नूरपुर इकाई ने नियागल पंचायत में जब यह त्रासदी हुई थी तब भी इन प्रभावित परिवारों की मदद की थी।
नूरपुर इकाई अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल यशपाल पठानिया ने कहा कि उन्हें नियागल पंचायत से प्रधान चुनी लाल ने जानकारी दी थी कि हमारे गांव में एक गरीब बेटी की शादी हैं, जिसके पिता इस समय असमर्थ हैं। अगर आपकी संस्था इस परिवार के लिए बरात की धाम के लिए मदद कर दे तो हम आभारी रहेंगे। इस पर उन्होंने अपने प्रांत के सेवा भारती अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है और इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
प्रधान से सामान की लिस्ट मांगी गई। लिस्ट के मुताबिक सारा सामान लेकर हम नियागल पंचायत में आए है और प्रधान की उपस्थिति में हमने सामान उस प्रभावित परिवार को दिया जिनकी बेटी की शादी हैं। उन्होंने कहा की इसके इलावा भी परिवार जो मदद करने को कहेंगे हम करने को तैयार हैं और हम अत्यंत प्रसन्न हैं। प्रसन्नता हमें पूरी टीम को नूरपुर सेवा भारती को है कि हमें प्रधान ने यह सेवा करने का मौका दिया और जब जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम इनकी सेवा के लिए तत्पर हैं और तैयार हैं।
नियागल पंचायत प्रधान चुनी लाल ने कहा कि हमारे यहां अगस्त महीने भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 13 घर जमींदोज हो गए थे और हमने 62 घर को खाली करवाए थे उस त्रासदी के समय सेवा भारती अध्यक्ष डाॅ. सुरेंद्र शर्मा व सेवा भारती नूरपूर जिला अध्यक्ष कर्नल यशपाल पठानिया ओर इनकी टीम यहां आई थी और इन्होंने सभी प्रभावित परिवारों को काफी जरुरत का यहां दिया था और कहा था कि अगर भविष्य में भी किसी को हमारी जरूरत होगी तो हम सेवा के लिए तैयार हैं। तो हमारे यहां सुरेन्द्र कुमार का मकान जमींदोज हो चुका है और इनकी बेटी की शादी है और यह परिवार किसी दूसरे के घर से अपनी बेटी की शादी कर रहा हैं।
इन्होंने मुझसे मदद के लिए कहा था तो मैने इस परिवार की बेटी की शादी के लिए सेवा भारती संस्था से कहा तो इन्होंने मदद के लिए हमें जो आश्वासन दिया था उस मुताबिक यह इस परिवार की मदद के लिए यहां आए हैं। हमने इन्हें सुरेन्द्र की बेटी के लिए राशन मांगा था। सेवा भारती की टीम आज यहां राशन देने आई है हम सेवा भारती हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष व सेवा भारती नूरपूर जिला अध्यक्ष ओर टीम का धन्यवाद करते हैं।
