By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एक दिवसीय प्रवास पर हमीरपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री,लोगों से किया सीधा सवांद,जानी समस्याएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एक दिवसीय प्रवास पर हमीरपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री,लोगों से किया सीधा सवांद,जानी समस्याएं
himachalpolitical

एक दिवसीय प्रवास पर हमीरपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री,लोगों से किया सीधा सवांद,जानी समस्याएं

admin
admin 6 Min Read
Updated 2023/10/28 at 11:01 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हमीरपुर जिला के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार सुबह हमीरपुर नगर परिषद के स्थानीय पार्षद के घर जाकर लोगों के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और क्षेत्र के विकास में और अधिक सहयोग करने की अपील भी की। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री अजय रेंटू, प्रदेश मीडिया पैनल लिस्ट अंकुश दत्त शर्मा मंडल भाजपा अध्यक्ष आदर्श कांत सहित नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 8 के पार्षद विनय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के घर द्वार पहुंचकर उनसे क्षेत्र की समस्याएं और उनके हलके सुझाव पर आज उन्होंने विस्तृत चर्चा की हैं।  उन्होंने लोगों की ओर से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों को भी सराहा और विकास में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में छोटे व्यायाम केंद्र खोलकर सेहत के प्रति संज़ीदा का रहने की भी अपील की।
पारा एशियाड में 100 से अधिक पदक प्राप्त करने पर एथलीट को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया है और उसी की बदौलत आज विश्व स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया हैं। देश का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने कहा कि पहले एशियन गेम्स में 100 पदक की जीत पार किया गया था और अब पैरा एथलीट ने भी यह कारनामा करके दिखाया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश में ओलंपिक यूथ ओलंपिक करवाने का संकल्प लिया गया है जिसके लिए आज से ही तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विपक्षी पार्टीयों के गठबंधन इंडिया पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी पार्टियों की विचारधारा बिल्कुल अलग-अलग है और सभी के खिलाफ भ्रष्टा+चार के अलग-अलग केस चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए का नाम बदला है लेकिन कारनामे सभी के एक जैसे ही हैं।
टीएमसी सांसद महुआ के भाजपा पर की जा रही बयानबाज़ी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसदीय कमेटी की ओर से जब किसी को तलब किया जाता है तो उसको अपना बयान दर्ज करवाने जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है और इसमें कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर महुआ से गलती हुई है तो देश की जनता को जानने का हक है कि आखिर सांसद क्यों बिक रहे हैं। उन्होंने चिं+ता व्यक्त करते हुए कहा कि क्या अब देश की संसद को कारपोरेट घराने चलाएंगे ।
चरमरा गई हैं पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, विदेशी सहारे मात्र से चल रही सरकार
पाकिस्तान की तरफ से हो रही क्रॉस फायरिंग के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है और विदेशी सहारे के ही मात्र से सरकार चल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंक+वाद और उसमें शामिल गुटों का समर्थन करता हैं, तब तक खुद पाकिस्तान इससे पीड़ित रहेगा।
बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि इस वर्ष अयोध्या में भगवान राम मंदिर में मूर्ति स्थापित भी हो जाएगी और देश में हर जगह से लोग इस भव्य कार्यक्रम में पहुंचकर इसे गौरवान्वित भी करेंगे।
कांग्रेस पर गारंटियों को लेकर किया पल+टवार
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस की ओर से दी जा रही गारंटीयों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को 15 सौ रुपए प्रतिमाह देने का वायदा आज तक कांग्रेस पूरा नहीं कर पाई हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र से 2 प्रति किलो गोबर उठाने का वायदा भी आज तक पूरा नहीं हुआ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल मात्र झूठे प्रलोभन देकर वोट लेना जानती है और अब हिमाचल में सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया हैं। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर अब मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ व राज्यस्थान में भी जनता को ठगने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जितनी झूठी कांग्रेस पार्टी है उतनी ही झूठी इनकी गारंटी हैं।
युवा पीढ़ी को न+शे से दूर रखने के लिए सरकार उठाए सख़्त कदम
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते न+शे पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को न+शे से दूर रखा जा सके। उन्होंने आम जनता से भी इस मुद्दे पर सरकार का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह की कुरीति से मिलकर ही लड़ा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को न+शा कारोबारी पर बिना किसी राजनीतिक दबाव के काम करना चाहिए।
TAGGED: directly, hamirpur, interacted, People, Problems, Union Minister
admin October 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नशा माफिया को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करे प्रदेश सरकार- महेन्द्र धर्माणी
Next Article आपदा प्रभावित परिवार की मदद के लिए आगे आई सेवा भारती, बेटी की शादी में बनी मददगार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?