संजीव महाजन,नूरपुर: समाज में महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके इसके लिए रंजीत बक्शी जनकल्याण सभा की ओर से महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई। सभा के अध्यक्ष अकील बक्शी ने शुक्रवार को नूरपुर की ममूह गुरचाल पंचायत में महिला मंडलों को सिलाई मशीन वितरित की।
सभा के अध्यक्ष अकिल बक्शी ने बताया की ममुह गुरचाल पंचायत में 7 महिला मंडलों को सिलाई मशीन वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी सभा की ओर से एक दर्जन से अधिक पंचायतों में महिला मंडलों को सिलाई मशीन वितरित की जा चुकी है जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया की उनका उद्देश्य है कि इलाके में गरीब तबके की महिलाएं सिलाई कड़ाई का काम करके आत्मनिर्भर बने।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए सभा नूरपुर की हर पंचायत में महिलाओं मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को सिलाई मशीन वितरित करेगी। वहीं महिला मंडल की सदस्य ने कहा कि अकिल बक्शी जिस तरह से समाज सेवा कर रहे है वो काबिले तारीफ़ है। उन्होंने बताया कि बक्शी के प्रयासों से कई महिलाओं को रोजगार मिला है और उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हुई है।
