नालागढ़/जगत सिंह: प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियों के लोग भी प्रदेश में आना शुरू हो चुके हैं। बता दें कि शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली ने नालागढ़ का दौरा किया और दौरे अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। उनके द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में और उसके बाद नालागढ़ के पंजेहरा में अपने कार्यकर्ताओं से बैठक की रणनीति तैयार की गई।
शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली ने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर शिवसेना पंजाब द्वारा पूरे हिमाचल के जिला स्तर एवं मंडल स्तर पर बैठकें की जा रही है और बैठकों के बाद अपने कार्यकर्ताओं से सलाह ली जाएगी कि कहां-कहां से शिवसेना पंजाब अपने प्रत्याशी उतारेगी और वह किस पार्टी का समर्थन करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से तो शिवसेना पंजाब अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी और अन्य जगहों पर प्रत्याशियों को उतारने को लेकर पूरे हिमाचल के कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद 15 दिन तक घोषणा कर दी जाएगी।
