By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पांवटा साहिब में यौ+न उत्पी+ड़न करने वाला लेक्चरर गिरफ्तार…पोक्सो के तहत मामला दर्ज..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > पांवटा साहिब में यौ+न उत्पी+ड़न करने वाला लेक्चरर गिरफ्तार…पोक्सो के तहत मामला दर्ज..
crimehimachal

पांवटा साहिब में यौ+न उत्पी+ड़न करने वाला लेक्चरर गिरफ्तार…पोक्सो के तहत मामला दर्ज..

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/05/12 at 3:26 PM
Share

नाहन : देवेन्द्र कुमार – एक तरफ तो हिमाचल प्रदेश सरकार बेटी है अनमोल और प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारों से देश की बेटियों के संरक्षण की बात की जा रही है। दूसरी ओर गुरु शिष्य परंपरा को कुछ शिक्षकों द्वारा कलंकित किया जा रहा है। स्कूली शिक्षक की ऐसी करतूत से देव भूमि हिमाचल शर्मसार हो रही है। मामला गुरु की नगरी पांवटा साहिब का है जहां कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विज्ञान प्रवक्ता द्वारा छात्रा के साथ यौ +न उत्पी+ड़न का मामला सामने आया है , जिससे पूरा शिक्षा जगत शर्मसार हुआ है। भले ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है , लेकिन सवाल अभी भी हर शख्स की जेहन में कौंध रहा है कि क्या ऐसे शिक्षक की गिरफ्तारी से इस प्रकार के मामले दब जाएंगे या फिर इसके लिए सरकार को सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है ।

करीब 3 दर्जन से अधिक छात्राओं ने की शिकायत

जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में गत दिनों एक छात्रा ने स्कूल प्रशासन को लिखित में शिकायत दी कि शिक्षक द्वारा उसके साथ यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। छात्रा ने लिखित शिकायत स्कूल प्रशासन को 5 मई को दी थी , लेकिन 4 दिनों तक यह मामला स्कूल प्रशासन द्वारा भी दबाए रखा। मीडिया को जब इसकी भनक लगी तो उसके बाद न केवल स्कूल प्रशासन हरकत में आया बल्कि स्कूल में गठित भी सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी भी सक्रिय हो गई। कमेटी ने भी अपने स्तर पर जांच आरंभ कर दी , जब मामला पुलिस में पहुंचा तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार विज्ञान प्रवक्ता को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकार बताते हैं कि एक छात्रा द्वारा स्कूल प्रशासन को लिखित में शिकायत दी। उसके उपरांत करीब 3 दर्जन से अधिक छात्राओं ने सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी द्वारा स्कूल में लगाई गई शिकायत पेटी में शिकायत डाली है।

शिक्षक पहले से ही विवादों में

लैंगिक उत्पी+ड़न निवारण समिति द्वारा लगाई गई शिकायत पेटी को जब खोला गया तो उसमें करीब 4 दर्जन से अधिक छात्राओं ने शिक्षक पर यौ+न उत्पीड़+न के आरोप लगाए हैं। बता दें कि जिस शिक्षक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं , उसका विवादों से पुराना नाता है। यह शिक्षक पहले से ही विवादों में हैं , उस शिक्षक पर पहले भी यौ+न उत्पी+ड़न के आरोप लगे हैं। इससे पूर्व उक्त शिक्षक कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में तैनात था यहां भी उक्त शिक्षक पर छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे।
लेकिन आरोप लगने के बाद शिक्षक ने अपनी ट्रांसफर पांवटा साहिब के लिए करवा दी थी और अब पांवटा साहिब में भी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर ने यंगवार्ता न्यूज़ को बताया कि कल देर शाम को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आज शाम को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

TAGGED: Poanta sahib Sexual harassment lecturer arrested
Chandrika May 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में स्थापित होगी बीएसएल तीन स्तर की प्रयोगशाला,केंद्र सरकार ने दी मंजूरी: कश्यप
Next Article बर्फबारी के बीच बाबा के धाम केदारनाथ पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान,जानिए किस बात के लिए किया बाबा का धन्यवाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूल बसों की सुरक्षा पर बाल कल्याण समिति सख्त,आरटीओ से 15 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Ago

पेंशनरों ने उठाईं लंबित देनदारियों के निपटारे की मांग, चिकित्सा बिलों और डीआर जारी करने पर दिया जोर

Ago

चीन में होने वाली 19वीं एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने बिलासपुर के मनोज ठाकुर

Ago

बिलासपुर में 360 क्विंटल गेहूं का बीज चार दिन से फंसा, भंडारण व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?