भावना: बाबा केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए खुल चुके हैं। कपाट खुलने के बाद से लगातार रोजाना हजारों की संख्या में लोग केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं अभिनेत्री सारा अली खान भी भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम पहुंची। यहां पहुंचने पर है सारा अली खान ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए ओर बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद भी लिया।
सारा अली खान का बाबा केदारनाथ धाम से खास लगाव हैं। यही वजह है कि वह यहां आती रहती हैं। इसके पीछे की खास वजह यह भी है कि सारा अली खान ने अपनी पहली फिल्म केदारनाथ की थी जिसके लिए वह तकरीबन 2 महीने तक केदारनाथ में रुकी थी और यहां उन्होंने शूटिंग पूरी की थी। तब से लेकर अब तक सारा अली खान बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए आती रहती हैं।
बर्फबारी के बीच बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर फोटोस शेयर करते हुए बेहद सुंदर कैप्शंस लिखा हैं, उन्होंने बाबा केदारनाथ का धन्यवाद करते हुए लिखा हैं कि वह जब पहली बार यहां आई थी तो उन्होंने कभी भी कैमरा का सामना नहीं किया था लेकिन आज वह इसके बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकती हैं। उन्होंने बाबा केदारनाथ का धन्यवाद किया और कहा कि मैं जो हूं उसे बनाने और जो मेरे पास है मुझे वह सब देने के लिए। बहुत कम लोग हैं जो आपके पास आने के लिए भाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं और बेहद खुश हूं कि मैं बाबा को धन्यवाद देने के लिए यहां वापस आ सकीं हूं।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाबा केदारनाथ की बेहद सुंदर तस्वीरें भी सांझा की है जिसमें वह पूरा फेस कवर मास्क पहने हुए बाबा के दरबार में बर्फबारी के बीच खड़ी हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं केदारनाथ धाम की वादियों के बीच में चाय की चुस्कियां लेते हुए और यहां की प्राकृतिक सुंदरता को निहारते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री सारा अली खान बेहद सुंदर और आकर्षक नजर आ रही हैं। उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के साथ ही यहां पर हुई बर्फबारी के बीच में प्राकृतिक नजारों का भी खूब लुत्फ़ उठाया हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों को उनके प्रशंसक खासा पसंद कर रहे हैं ।
