बिलासपुर:सुभाष ठाकुर- प्रदेश सरकार ट्रक ऑपरेटरों के मसले को लेकर गंंभीर नहीं है। अभी तक सरकार की ओर से कोई भी डेलीगेट्स ऑपरेटरों से नहीं मिला है। केवल मात्र सरकारी अधिकारी भेजकर सरकार ने इतिश्री कर ली है। जिसके चलते अब इसका खामियाजा ऑपरेटर भुगत रहे हैं। यह बात बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर विधायक त्रिलोक जंबाल ने कही। उन्होंने कहा कि ऑपरेटर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
एसीसी सीमेंट उद्योग पर प्रबंधन की ओर से ताला लगा दिया गया है। लेकिन सरकार अभी तक इस ताले को खुलवाने में पूरी तरह से असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ट्रक ऑपरेटरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। ऑपरेटरों की ओर से इस तालाबंदी को खुलवाने को लेकर जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका समर्थन किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि स्वयं इस मसले में हस्तक्षेप कर मसले को सुलझाएं।
