नाहन : देवेन्द्र कुमार – जिला मुख्यालय नाहन के समीप जंगलों से भेड़ पालकों के पशु लगातार चोरी हो रहे हैं । जिससे भेड़ पालकों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है । वही लगातार हो रही इन चोरियों से भेड़ पालक परेशान है।
पुलिस से सख्त कार्रवाई उठाने की माँग
भेड़ पालकों ने बताया कि करीब 1 सप्ताह पहले उनके नाहन के सैनवाला से 20 पशु चोरी हुए थे और अब शहर के साथ लगते हो बागरिया के जंगल से करीब 10 पशु और चोरी हो हुए है। उन्होंने कहा कि सैनवाला से चोरी से पशुओ की कालाअम्ब पुलिस जांच कर रही है और अभी तक कोई कामयाबी पुलिस को हाथ नहीं लगी है । वही उन्होंने कहा कि बोगरिया के जंगलों से पशु चोरी की शिकायत नाहन पुलिस को सौंपी गई है , मगर अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है ।
चोरों से जान का भी है खतरा
भेड़ पालकों का कहना है कि अब उनका व्यवसाय और कठिन होता जा रहा है। एक तरफ जहां वह जंगलों में कई तरह की परेशानियों से जूझते हैं। वहीं अब चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है । उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर उन को जान का खतरा भी चोरों से बना रहता है । ऐसे में पुलिस को इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। गौर हो कि प्रदेश के ऊपरी इलाकों में इन दिनों बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में भेड़ पालक मैदानी इलाकों का रुख कर लेते हैं, जहां यह चोरी की घटनाओ से परेशान है।
