Shimla, 28 July-हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) का मुख्यालय शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शिमला से कार्यालयों का एक-एक करके स्थानांतरण करना राज्य की राजधानी के ऐतिहासिक महत्व को समाप्त करने जैसा है।
सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है कि एचपीटीडीसी का नया मुख्यालय अब धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस होटल में कार्य करेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में इस होटल को निजी हाथों में देने की बात भी सामने आई थी। नंदा ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की यह नीति शिमला के गौरवपूर्ण अतीत के साथ अन्याय है।1972 से एचपीटीडीसी का मुख्यालय शिमला में किराये के भवन में चल रहा था, जहां लगभग 75 कर्मचारी कार्यरत हैं। अब एमडी, जीएम, एजीएम सहित अन्य उच्च अधिकारी धर्मशाला में बैठेंगे, जबकि शिमला में केवल एक जोनल कार्यालय शेष रहेगा।
