By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला नगर निगम चुनाव:कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने क्लस्टन में डाला वोट, कांग्रेस की जीत का किया दावा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > शिमला नगर निगम चुनाव:कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने क्लस्टन में डाला वोट, कांग्रेस की जीत का किया दावा
electionhimachal

शिमला नगर निगम चुनाव:कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने क्लस्टन में डाला वोट, कांग्रेस की जीत का किया दावा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/02 at 12:55 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर मंगलवार सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया हैं। सुबह से ही शिमला में बारिश हो रही है बावजूद इसके मतदान केंद्रों में मतदान के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। सुबह 10 बजे तक 13:17 प्रतिशत मतदान हुआ हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ट नेता आनंद शर्मा भी भराड़ी वार्ड के क्लस्टन में अपना वोट देने के लिए पहुंचे। मतदान करने के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि यह उनकी जन्मभूमि और वे हर बार चुनावों में मतदान करने पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव हैं। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है और अब शिमला नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं,ऐसे में शिमला के लोग काफी समझदार हैं। नगर निगम में अधिकतर कांग्रेस के ही महापौर और उपमहापौर रहेंगे और इस बार भी कांग्रेस नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस की ओर से किए गए वादों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरा कर रही है और नगर निगम के चुनावों को लेकर जो भी शहर की जनता के साथ वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में पार्किंग, पार्क, स्वास्थ्य सेवाओं और पानी की समस्या को दूर करना सरकार की प्राथमिकता रहेगी। आनंद शर्मा ने शिमला नगर निगम चुनाव में अपनी जीत का दावा किया।
कर्नाटक में भी होगी कांग्रेस की जीत
वहीं कर्नाटक चुनाव को लेकर आनंद शर्मा ने कांग्रेस की जीत का दावा किया और कहा कि हिमाचल से कांग्रेस  की शुरुआत हुई है और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो 2 करोड़  रोजगार देने और 15 लाख खाते में आने के लिए वादे किए थे उनका क्या हुआ है अब कर्नाटक के साथ देश की जनता इनकी हकीकत जान चुकी है ओर  लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।
TAGGED: Anand Sharma, Clusteron, Election, Municipal Corporation, Shimla, vote
admin May 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रसिद्ध स्वयं शंभू डिब्केशवर महादेव शिव मंदिर में नज़र आया नागों का जोड़ा, सदियों बाद दिखा अद्भुत दृश्य
Next Article उड़ीसा में हॉकी की राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए तैयार हिमाचल की हॉकी टीम, खिलाड़ियों को बीजेपी विधायक ने बांटी हॉकी स्टिक व किट्स
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?