मंडी : परी शर्मा- एक ओर जंहा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव का आगाज हुआ है। वही मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम भी देखने को मिला। पहली जलेब में भारी संख्या में लोगों का हजूम उमड़ा जिस कारण ट्रैफिक की समस्या पेश आई।
एंबुलेंस हुटर मारती रही लेकिन भीड़ हटने के लिए नही थी तैयार
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव की पहली जलेब में मंडी शहर की सड़कों पर तिल धरने की जगह नही थी। यंहा जलेब में शामिल होने के लिए हर एक उत्सुक दिखा। नाचते गाते हुए जलेब राज देवता माधों राय के मंदिर से निकली। इस दौरान शहर में अव्यवस्था का आलम भी रहा लोगों को ट्रैफिक की समस्या से दो चार होना पड़ा। इतना ही नही यंहा जलेब के दौरान बीच सड़क में मरीज को अस्पताल ले जाती हुई एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस हुटर मारती रही लेकिन भीड़ हटने के लिए तैयार नही थी। वही गाड़ियों की आवाजाही चलती रही। उधर पुलिस जवानों के साथ उपायुक्त भी ट्रैफिक को खोलने के लिए खुद मोर्चा संभाले नजर आयें।
