By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: HRTC के पंपों में आई डीजल की कमी, सभी डिपुओं में लोकल रूट प्रभावित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > HRTC के पंपों में आई डीजल की कमी, सभी डिपुओं में लोकल रूट प्रभावित
himachalNews

HRTC के पंपों में आई डीजल की कमी, सभी डिपुओं में लोकल रूट प्रभावित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/02 at 5:21 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- हिट एंड रन कानून के खिलाफ जारी ट्रक व प्राइवेट बस ऑपरेटरों की हड़ताल का व्यापक असर हर ओर देखने को मिल रहा है। इस हड़+ताल के चलते जहां पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत बढ़ गई है, वहीं फल सब्जियों की सप्लाई भी प्रभावित होने के आसार बढ़ गए हैं। डीजल की कमी के कारण सरकार की बसों पर भी ट्रकों की हड़+ताल हावी हो गई है ।

अभी तक मंडी में 30 व सुंदर नगर डिपो में 53 लोकल रूट प्रभावित

एचआरटीसी के पंपों में डीजल ना पहुंचने से एचआरटीसी की बसों के पहिए थमना शुरू हो गए हैं। एचआरटीसी प्रबंधन ने मंडी जिला में फिलहाल लोकल रूटों को बंद किया है, जबकि लॉन्ग रूट पर बसों को चलाने का प्रयास जारी है। एचआरटीसी के मंडी डिपो की बात की जाए तो इस समय एचआरटीसी प्रबंधन 212 रूटों पर बसें चल रही है। लेकिन मंगलवार को दोपहर तक डीजल की कमी के चलते 30 के करीब लोकल रूट बंद हो चुके हैं। फिलहाल लांग रूट पर मंडी डिपो का कोई भी रूट प्रभावित नहीं हुआ है। मंडी डिपो में रोजाना साढ़े 6 हजार लीटर तेल की खपत होती है। इस खपत को पूरा करने के लिए केलांग डिपो से 2 हजार लीटर डीजल मंडी लाया जा रहा है।

एचआरटीसी मंडी डिपो क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना ये

एचआरटीसी मंडी डिपो क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि एचआरटीसी प्रबंधन के प्रयास है की हड़ताल के चलते लॉन्ग रूट बंद ना हो। लेकिन तेल की सप्लाई न होने से लॉन्ग रूट को चलाना कल से संभव नहीं होगा। ऐसे में मंडी डिपो की सभी एचआरटीसी बसों के पहिए थम सकते हैं। वहीं एचआरटीसी डीएम मंडी विनोद ठाकुर ने बताया कि डीजल की कमी के कारण सुंदर नगर डिपो की बसें बीते रोज से ही बसें चलना बंद हो गई थी। सुंदर नगर में डीजल की कमी के कारण 53 रुट प्रभावित हुए हैं। सरकाघाट, धर्मपुर, जोगिंदर नगर व मंडी डिपो में डीजल की कमी हो गई है। आज शाम तक डीजल नहीं पहुंचता है तो कल से यहां पर भी एचआरटीसी प्रबंधन बसें चलाने में असमर्थ हो जाएगा।

TAGGED: Mandi Shortage of diesel in HRTC pumps
Chandrika January 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीबीएन में दिख रहा ट्रक चालकों की हड़+ताल का बड़ा असर… ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म
Next Article अमेरिका में भी देखी जाएगी दिनेश भारद्वाज की सरकाघाट में बनी लघु फिल्म “चिट्टा”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?