बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए श्री नैना देवी पहुंची। श्री नैना देवी में उन्होंने माताजी का पूजा अर्चना की माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पत्रकारों से बातचीत करते हैं उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि उन्हें माताजी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वह महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां पहुंची है और आज महिलाओं की नब्ज टटोली जाएगी और उन्हें कांग्रेस की नीतियों के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि माता श्री नैना देवी का धार्मिक स्थल एक बड़ी आस्था का केंद्र है और आज माता के दरबार में उन्होंने प्रार्थना की है कि लोगों की जो भी समस्या है। उनका मैं निवारण कर सकूं और आज महिलाओं की समस्याओं के बारे में व्यापक जानकारी प्राप्त करेगी।
