कुल्लू/मनमिंद्र अरोड़ा- कुल्लू मंडल के चुनाव, गौड़ निवास कुल्लू में संपन्न हुए। यह चुनाव जिला कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष धनीराम चौहान की अध्यक्षता में हुए। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में सिद्धार्थ आचार्य को प्रधान चुना गया। जबकि बरिष्ठ उपप्रधान हरी सिंह ठाकुर,उपाध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम महासचिव,तनुज गौतम चुना गया। इसके अलावा सचिव घनश्याम दास, सहसचिव भूपेंद्र राम,कोषाध्यक्ष श्याम लाल शर्मा,संगठन मंत्री रिंकू,मीडिया प्रभारी ललित कुमार को चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य बेली राम,कृष्ण महंत, टेकराम,जगरनाथ, गुरदयाल,चेत राम,सोभे राम आदि को चुना गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धनी राम चौहान ने कहा कि उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पुजारियों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य करेगी और अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगें। उन्होंने नवनिर्वाचित सरकार से भी उम्मीद जताई है कि उनकी मांगों को पूरा करेंगें। वहीं नवनिर्वाचित प्रधान कुल्लू मंडल सिद्धार्थ आचार्य ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुजारी कल्याण संघ सभी सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और पुजारियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द कुल्लू मंडल पुजारी कल्याण संघ की बैठक होगी। वहीं बंजार मंडल के चुनाव 21 अक्टूबर को कला केंद्र बंजार में होंगें।
