संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व भाजपा सरकार के समय में खोले गए संस्थानों को बंद किया गया हैं। इन संस्थानों को बंद करने का विरोध भाजपा की ओर से किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को ज्वाली विधानसभा में भाजपा नेता संजय गुलेरिया के नेतृत्व में कैहरियां में हिमाचल प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस सरकार की ओर से पूर्व भाजपा सरकार की ओर आए अंतिम छह माह में खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस दौरान भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने ज्वाली में बीडीओ कार्यालय खुलवाया, कोटला में आईटीआई व डिग्री कॉलेज खुलवाए, पीएचसी कोटला को सीएचसी किया, सिविल अस्पताल जवाली को 100 बिस्तर का किया लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्तासीन होते ही इन संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया जिससे जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया हैं।
