By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिस कॉलेज में पढ़ी उसी सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य बनी डॉ.संतोष मांटा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिस कॉलेज में पढ़ी उसी सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य बनी डॉ.संतोष मांटा
himachalNews

जिस कॉलेज में पढ़ी उसी सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य बनी डॉ.संतोष मांटा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/03/14 at 6:37 PM
Share
भावना शर्मा, शिमला: सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य का कार्यभार अब डॉ. संतोष मांटा संभालेंगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को डॉ. संतोष मांटा को सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाया हैं। इससे पूर्व वह इस पद पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य को रूप में कार्य कर रही थी। प्रदेश सरकार ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए उन्हें नर्सिंग कॉलेज का नियमित प्रधानाचार्य नियुक्त किया हैं।
बता दें कि सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज प्रदेश सरकार का सबसे बड़ा नर्सिंग कॉलेज हैं जहां बेसिक बीएससी, पोस्ट बेसिक बीएससी, एमएससी नर्सिंग सहित क्लिनिकल साईड के विभिन्न कोर्सिस पढ़ाए जाते हैं। उनकी विभागीय पदोन्नति बैठक 27 फरवरी 2023 को हुई थी,जिसमें उन्हें सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य पद पर तैनाती देने की सिफारिश सरकार से की गई थी। जिस पर आज हिमाचल प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिए। डॉ.संतोष मांटा इससे पूर्व इसी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्य कर रही थी, जिन्हें अब प्रोफेसर कम प्रिंसिपल के पद पर तैनाती दी गई हैं।
डॉ. संतोष मांटा रोहडू तहसील के भमनोली गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म जिला शिमला के तहसील कोटखाई के क्यारी गांव में बागवान ध्यान सिंह शर्मा के घर में हुआ। उनकी माता का नाम लीला देवी हैं, जबकि वह पूर्व कर्मचारी नेता रोशन लाल मांटा की पुत्रवधू हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कोटखाई के क्यारी हाई स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने पहले आईजीएमसी स्थित नर्सिंग स्कूल से नर्सिंग डिप्लोमा किया और 5 साल तक अपनी सेवाएं कोटगढ़ हॉस्पिटल में दी, जिसके बाद उन्होंने दीनदयाल अस्पताल में कार्य किया।
उन्होंने अपनी शिक्षा को आगे जारी रखते हुए  पीजीआई से पोस्ट बेसिक डिग्री करते हुए बीएससी नर्सिंग की डिग्री हासिल की इसके बाद आईजीएमसी नर्सिंग स्कूल में बतौर नर्सिंग ट्यूटर पदोन्नत होकर अध्यापन का कार्य किया। वर्ष 2010 में स्कूल से कॉलेज बने सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज में बतौर क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर सेवा आरंभ की इसके बाद अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए 2012 में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फॉर हेल्थ साइंसेज पंजाब से मनोचिकित्सा नर्सिंग में एमएससी की व 2019 में पीएचडी कर डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। इसके बाद लगातार अध्यापन के कार्य करते हुए एसएनजीएनसी के प्रधानाचार्य पद पर पहुंची।
TAGGED: Dr. Santosh Manta, Government, Nursing College, principal, Shimla, Sister Nivedita
admin March 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रमन शर्मा ने संभाला मनाली एसडीम का कार्यभार, स्वच्छता, ट्रैफिक ओर पार्किंग की व्यवस्था करना रहेगी प्राथमिकता
Next Article राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में सांस्कृतिक संध्याओं में सिर्फ हिमाचली कलाकारों को ही मिलेगी प्राथमिकता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?