सुभाष ठाकुर, बिलासपुर: नशे के खिलाफ बिलासपुर एसआईयू टीम की ओर से चलाए गए अभियान में टीम को लगातार सफलता मिल रही हैं। गुरुवार को एसआईयू बिलासपुर की टीम ने नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए गश्त के दौरान एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया हैं।
एसआईयू की टीम प्रभारी नरेंद्रर की अगुवाई में सुनील कुमार,राजेश कुमार,प्रवीण कुमारी बिलासपुर के डायरा सेक्टर के पास जब गश्त कर रहे थे तो जैसे ही टीम आनंद पैलेस के पास गश्त करते हुए पहुंची तो एक व्यक्ति जो की हनुमान मंदिर की तरफ से मीट मार्केट की तरफ जा रहा था अचानक टीम को देखकर घबरा गया। यह व्यक्ति शायद पुलिस टीम को पहचानता था,जिसके चलते उसने अपनी जेब से कुछ निकालकर पैलेस की दीवार के साथ फेंक दिया।
पुलिस की नजर इस व्यक्ति पर पड़ चुकी थी और पुलिस ने मौके से ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसे पकड़ कर पूछताछ की ओर इसके द्वारा फेंकी गई चीज को जब चेक किया गया तो उसमें 1. 66 ग्राम चिट्टा मिला। एसआईयू टीम ने लोगों से की अपील की हैं कि वह नशा माफियाओं की दे जानकारी ताकि वह इस नशाखोरी को समाप्त कर सकें जो कि युवाओं के भविष्य को खराब कर रही हैं।
